देश में आदर्श विधानसभा के रूप में हो झारखण्ड के विधानसभा की गणनाः राज्यपाल

Edited By Diksha kanojia, Updated: 23 Nov, 2020 01:28 PM

count of jharkhand assembly as ideal assembly in the country governor

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कहा कि विधायक ऐसी सक्रिय भूमिका निभाए कि झारखंड विधानसभा की गणना देश में आदर्श विधानसभा के रूप में हो।

 

रांचीः झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कहा कि विधायक ऐसी सक्रिय भूमिका निभाए कि झारखंड विधानसभा की गणना देश में आदर्श विधानसभा के रूप में हो। झारखंड विधानसभा की स्थापना के बीस वर्ष पूरे होने पर आज यहां विधानसभा भवन में आयोजित कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘‘झारखण्ड विधानसभा की गणना देश में आदर्श विधानसभा के रूप में हो।

इसके लिए विधानसभा के प्रत्येक सदस्य की सक्रिय भूमिका के निर्वहन की आवश्यकता है, ताकि हम अपने राज्य की जनता के दुःख-दर्द को दूर करके एक समृद्ध और गौरवशाली झारखण्ड का निर्माण कर सकें।'' मुर्मू ने कहा, ‘‘मैं झारखण्ड विधान सभा के समस्त विधायकों का आह्वान करते हुए आशा करती हूं कि वे दलीय भावना से ऊपर उठकर ‘बहुजन हिताय बहुजन सुखाय' की भावना से अभिसिंचित हों, ओत-प्रोत हों। जिससे हमारे सदस्यों की ओर, हमारी विधायिका की ओर, हमारी कार्यपालिका की ओर टकटकी लगाई हुई जनता की आशा और आकांक्षाएं पूर्ण हों।''

मुर्मू ने कहा, ‘‘आपलोग अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाके में जाकर जनता दरबार का आयोजन करें। इससे आप लोग उनके सुख-दुःख को और बेहतर तरीके से जान सकेंगे। साथ ही विकास की संभावनाएं भी सामने आएंगी। आपको आपके विधानसभा का हर व्यक्ति पहचाने। आप अपनी छवि ऐसी बनाएं कि जनता को आप में अपनापन नजर आए और आपके समक्ष खुले मन से क्षेत्र की समस्याओं को प्रकट कर सकें।'' ,
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!