जमशेदपुर में अपराधियों ने की 3 लोगों की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Diksha kanojia, Updated: 08 Jun, 2022 03:17 PM

criminals shot dead three people in jamshedpur

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, पुलिस इसे गैंगवार से जोड़कर देख रही है। एसपी आनंद प्रकाश ने मामले पर खुद मोर्चा संभाल रखा है। इस संबंध में उन्होंने कुछ भी बोलने से मना कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ट्रिपल मर्डर में...

 

जमशेदपुरः झारखंड के जमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सतबहनी दुर्गा पूजा मैदान में मंगलवार देर रात तीन लोगों की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई दो की मौके पर जबकि तीसरे की अस्‍पताल में मौत हो गई। मरने वालों में आशीष गोराई, राजू गोराई एवं सुबीर चटर्जी हैं। बताया जा रहा है कि शेरू और छोटू यादव नमक अपराधियों ने गोली चलाई है।

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, पुलिस इसे गैंगवार से जोड़कर देख रही है। एसपी आनंद प्रकाश ने मामले पर खुद मोर्चा संभाल रखा है। इस संबंध में उन्होंने कुछ भी बोलने से मना कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ट्रिपल मर्डर में छोटू यादव का नाम इस ट्रिपल मर्डर में छोटू यादव का नाम सामने आ रहा है।

बताया जा रहा है कि छोटू ने अपने साथी शेरू के साथ मिलकर सुबीर चटर्जी, आशीष गोराई और राजू गोराई की गोली मारकर हत्या की। घटना स्थल पर मृतकों के अलावा अन्य लोग भी मौजूद थे। सूचना पाकर एसडीपीओ हरजिंदर सिंह भी टीएमएच पहुंचे, घटना स्थल पर मृतक राजू गोराई का भाई किशन गोराई भी मौजूद था।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!