रूपा तिर्की हत्याकांड में High Court के सीबीआई जांच के आदेश का दीपक प्रकाश ने किया स्वागत

Edited By Diksha kanojia, Updated: 02 Sep, 2021 10:15 AM

deepak prakash welcomes hc order for cbi inquiry in roopa tirkey murder case

प्रकाश ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य में 18 महीने से सत्तारूढ़ हेमंत सरकार में करीब 2800 महिलाओं के साथ दुष्कर्म का आंकड़ा डराने वाला है। इस राज्य में महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है लेकिन दु:खद है कि हेमंत सरकार महिलाओं पर...

 

रांचीः झारखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने रूपा तिर्की हत्याकांड में झारखंड उच्च न्यायालय के केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच के आदेश का स्वागत करते हुए सत्तारूढ़ हेमंत सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए आज कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में महिला अत्याचारों को छुपाने में लगी है।

प्रकाश ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य में 18 महीने से सत्तारूढ़ हेमंत सरकार में करीब 2800 महिलाओं के साथ दुष्कर्म का आंकड़ा डराने वाला है। इस राज्य में महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है लेकिन दु:खद है कि हेमंत सरकार महिलाओं पर हो रहे दुष्कर्म के मामलों पर भी पर्दा डालने का कार्य कर रही है। रूपा तिर्की की संदिग्ध हत्याकांड में भी आरोपियों को सत्तारूढ़ हेमन्त सरकार ने पुरजोर बचाने का प्रयास किया।

भाजपा नेता ने कहा कि रूपा तिर्की हत्याकांड में भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने भी लगातार संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि मामले की सीबीआई जांच के बाद कई रहस्य खुलेंगे। सीबीआई जांच के बाद परिजनों को न्याय मिलेगा। संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रवक्ता अमित कुमार एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती कुजूर उपस्थित रही।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!