कोलकाता से देवघर के लिए 12 जुलाई से उड़ान सेवा शुरू, IndiGo का 74वां घरेलू गंतव्य बना Deoghar

Edited By Nitika, Updated: 08 Jul, 2022 04:47 PM

deoghar becomes indigo 74th domestic destination

इंडिगो ने बताया कि एयरलाइन कोलकाता से झारखंड के देवघर के लिए 12 जुलाई से उड़ान सेवा शुरू करने जा रही है।

 

नई दिल्ली/देवघरः इंडिगो ने बताया कि एयरलाइन कोलकाता से झारखंड के देवघर के लिए 12 जुलाई से उड़ान सेवा शुरू करने जा रही है। इसके साथ ही, देवघर इंडिगो का 74वां घरेलू और कुल मिलाकर 99वां गंतव्य बन गया है।

एयरलाइन ने कहा कि नई उड़ानें देश के पूर्वी राज्यों के बीच संपर्क को बढ़ाएंगी। इंडिगो के मुख्य रणनीति और राजस्व अधिकारी ने कहा,‘'हम देवघर को 74वां गंतव्य घोषित करते हुए प्रसन्न हैं। इन नई उड़ानों से कोलकाता और देवघर के बीच यात्रा का समय 7.5 घंटों से कम होकर 1.25 घंटे का हो जाएगा तथा इससे संपर्क बढ़ेगा।‘‘

वहीं एयरलाइन ने कहा कि इन उड़ानों से धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा,‘‘देवघर-बाबा बैद्यनाथ मंदिर, त्रिकुटा पर्वत, राम कृष्ण मिशन विद्यापीठ और नौलखा मंदिर तक पहुंच बढ़ने से भी इस क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।''

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!