दुमका: सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, एक अन्य घायल

Edited By Diksha kanojia, Updated: 07 Apr, 2021 06:08 PM

dumka one person killed another injured in road accident

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि जिले के जामा थाना क्षेत्र में दुमका- पालोजोरी मार्ग पर लोधना गांव के समीप आज ऑटो रिक्शा ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक में टक्कर मार दी जिससे दो व्यक्ति घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए फूलो-झानो मेडिकल...

 

दुमकाः झारखंड में दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र में ऑटो रिक्शा और मोटरसाइकिल के बीच सीधी टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि जिले के जामा थाना क्षेत्र में दुमका- पालोजोरी मार्ग पर लोधना गांव के समीप आज ऑटो रिक्शा ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक में टक्कर मार दी जिससे दो व्यक्ति घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान मसलिया थाना क्षेत्र के गोलबंधा गांव निवासी 42 वर्षीय कानैर हांसदा के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में घायल आटो चालक देवघर जिले के पालोजोरी थाना क्षेत्र के रहने वाले खजाउद्दीन अंसारी का फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। सं.सतीश

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!