रांची में बेखौफ बदमाश: चाय की दुकान में बैठे पूर्व पार्षद को मारी गोली, हालत गंभीर

Edited By Ramanjot, Updated: 08 Jul, 2024 01:15 PM

fearless miscreants in ranchi former councilor was shot condition critical

झारखंड में बदमाशों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। अपराधियों की बंदूकें आग उगल रही हैं। अपराधी बेखौफ होकर बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी रांची से सामने आया है, जहां बीते रविवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े  पार्षद की गोली मार दी।

रांचीः झारखंड में बदमाशों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। अपराधियों की बंदूकें आग उगल रही हैं। अपराधी बेखौफ होकर बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी रांची से सामने आया है, जहां बीते रविवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े  पार्षद की गोली मार दी।

धुर्वा बस स्टैंड के पास भाजपा पार्षद को मारी गोली
घटना रांची के धुर्वा बस स्टैंड के पास की। बदमाशों ने भाजपा नेता सह पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह को सरेआम भीड़भाड़ वाले इलाके में गोली मार दी। मिली जानकारी के अनुसार, वेद सिंह पर हमला करने के लिए तीन अपराधी आए थे। दो अपराधी बाइक पर ही बैठे हुए थे जबकि एक अपराधी पैदल ही आया और चाय की दुकान में बैठे वेद सिंह को पीछे से आकर गोली मार दी। गोलीबारी के समय मौके पर भगदड़ मच गई, इसी चक्कर में गोली मारने वाले अपराधी की बंदूक भी मौके पर गिर गई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
वहीं आनन फानन में स्थानीय लोगों ने वेद प्रकाश को गंभीर अवस्था में रांची के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही धुर्वा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस ने मौके से अपराधियों की बंदूक भी जब्त कर ली है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!