कलयुगः पैसों की लालच में पोते ने कर दी दादा-दादी की हत्या, प्राथमिकी दर्ज

Edited By Diksha kanojia, Updated: 15 Apr, 2021 06:42 PM

grandson murdered grandparents due to greed for money

पुलिस ने गुरूवार को बताया कि बेड़ो निवासी मंगरा उरांव और चरीया उरांव ने कुछ दिन पूर्व मवेशियों को बेचकर कुछ रुपए इक्ट्ठा किए थे। दंपति का पोता मंगलू उरांव अपने दादा से लगातार रुपए की मांग कर रहा था, लेकिन उन्होंने रुपए देने से इंकार कर दिया। इस कारण...

रांचीः झारखंड में रांची जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र में रुपये की लालच में पोते ने दादा -दादी की हत्या कर दी है। पुलिस ने गुरूवार को बताया कि बेड़ो निवासी मंगरा उरांव और चरीया उरांव ने कुछ दिन पूर्व मवेशियों को बेचकर कुछ रुपए इक्ट्ठा किए थे।

दंपति का पोता मंगलू उरांव अपने दादा से लगातार रुपए की मांग कर रहा था, लेकिन उन्होंने रुपए देने से इंकार कर दिया। इस कारण नाराज मंगलू ने बुधवार की देर रात दादा-दादी की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी।

सूत्रों ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घर से दंपति का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्यारोपित पोते को गिरफ्तार कर लिया है। इस सिलसिले में संबंधित थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!