CM ने अपने निजी सहायक के निधन पर जताया शोक, बोले- मेरे और मेरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति

Edited By Diksha kanojia, Updated: 13 Jul, 2022 05:15 PM

hemant soren condoles the death of his personal assistant

सिन्हा के आकस्मिक निधन की खबर से मन व्यथित है। मुझे लम्बे समय से उनका साथ मिला। सिन्हा एक सुलझे हुए कुशल व्यक्तित्व के दक्ष कर्मी थे। उनके निधन से हमसभी लोग काफी दु:खी हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस...

 

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने निजी सहायक (पीए) अशोक कुमार सिन्हा के असामयिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने आज शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सिन्हा का निधन मेरे और मेरे परिवार के लिए व्यक्तिगत और अपूरणीय क्षति है।

सिन्हा के आकस्मिक निधन की खबर से मन व्यथित है। मुझे लम्बे समय से उनका साथ मिला। सिन्हा एक सुलझे हुए कुशल व्यक्तित्व के दक्ष कर्मी थे। उनके निधन से हमसभी लोग काफी दु:खी हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मौके पर मुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत सिन्हा के न्यू एरिया मोरहाबादी स्थित आवास पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा नमन किया।
PunjabKesari

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिवंगत सिन्हा के परिजनों को ढांढ़स बंधाया तथा गहरी संवेदना प्रकट की। मालूम हो कि मुख्यमंत्री के निजी सहायक अशोक कुमार सिन्हा का आज रिम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। सिन्हा पिछले एक सप्ताह से ब्रेन स्ट्रोक से संबंधित बीमारी से ग्रसित थे और रिम्स में विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में इलाजरत थे। वर्तमान में दिवंगत सिन्हा मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री के निजी सहायक (पीए) के पद पर कार्यरत थे।

PunjabKesari

मौके पर मुख्यमंत्री के मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद एवं वरीय आप्त सचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव ने दिवंगत सिन्हा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय के सभी पदाधिकारी तथा कर्मियों ने भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत सिन्हा को श्रद्धांजलि दी तथा परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!