झारखंड कांग्रेस ने जन्म शताब्दी पर रामरतन राम को दी श्रद्धांजलि

Edited By Umakant yadav, Updated: 24 Mar, 2021 07:45 PM

jharkhand congress pays tribute to ramratan ram on birth centenary

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने रांची के पहले विधायक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के झारखंड में अब तक के एकमात्र महासचिव रहे स्वर्गीय रामरतन राम की जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं...

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने रांची के पहले विधायक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के झारखंड में अब तक के एकमात्र महासचिव रहे स्वर्गीय रामरतन राम की जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके कृतियों को याद करते हुए नमन किया है।       

डॉ. उरांव ने आज यहां कहा कि रामरतन राम दलित और वंचित समाज का प्रतिनिधित्व किया और जितनी शिक्षा उन्होंने हासिल की वह किसी आश्चर्य से कम नहीं था। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा राम रतन राम कांग्रेस पार्टी के एक महान योद्धा थे जिन्होंने दलित समाज का प्रतिनिधित्व किया एवं उनके जीवन को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया। राँची के पहले विधायक बने एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अब तक के पहले महासचिव बने जिन्होंने आजादी की लड़ाई में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।       

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पेशे से वकील राम रतन राम 1942 के आंदोलन में भी अपना योगदान दिया, अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग के अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने बहुत काम किए एवं राष्ट्रीय स्तर पर पिछड़े समाज को राजनीतिक, शैक्षणिक, आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए हरसंभव आगे लाने का प्रयास किया। झारखंड अलग राज्य के गठन में भी मुखर होकर उन्होंने आवाज उठाई थी। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डा राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि रामरतन राम के आदर्श और कृतित्व आज भी हमारे बीच मौजूद हैं जिनको आगे लेकर चलना हमारी जिम्मेदारी और कर्तव्य है राम रतन राम जी के संघर्ष वंचितों के प्रति उनकी सोंच को सामने रखकर कांग्रेस को मजबूती दी जा सकती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!