रांची में अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में पत्रकारों ने किया प्रदर्शन

Edited By Diksha kanojia, Updated: 05 Nov, 2020 04:38 PM

journalists protest against the arrest of arnab goswami in ranchi

वरिष्ठ पत्रकार अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में झारखंड की राजधानी रांची के पत्रकारों ने आज महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

रांचीः वरिष्ठ पत्रकार अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में झारखंड की राजधानी रांची के पत्रकारों ने आज महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक में रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्च में पत्रकारों ने विरोध प्रदर्शन किया और महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पत्रकार अर्नब गोस्वामी को रिहा करो, पत्रकार एकता जिंदाबाद, महाराष्ट्र सरकार हाय हाय तथा पत्रकारों पर हमला बंद करो आदि नारा लगाकर अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे।

इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि यह पत्रकार और उनके स्वतंत्रता पर सीधा सीधा हमला है। महाराष्ट्र सरकार पुलिसिया कारर्वाई से पत्रकारों को डराने का काम कर रही है। सचिव अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि अर्नब की गिरफ्तारी पत्रकारिता पर हमला है। महाराष्ट्र सरकार का यह कदम लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!