भाजपा का कांग्रेस पर कड़ा हमला- घड़ियाली आंसू बहाना छोड़ घोषणाओं को धरातल पर उतारे पार्टी

Edited By Diksha kanojia, Updated: 20 Jul, 2021 02:34 PM

leave the crocodile tears and put the announcements on the ground

साहू कहा कि राज्य सरकार पेट्रोल डीजल पर 23 प्रतिशत वैट वसूल रही है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग किया कि कांग्रेस के समर्थन से चलने वाली सरकार वैट दर घटाकर जनता को राहत दे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने गिरेबां में झांके की जिसके विधायक कपड़ा...

 

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कांग्रेस पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पेट्रोल-डीजल के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रही है। साहू ने सोमवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस दिखावा कर रही है जबकि राज्य की जनता इसके इन कारनामो को समझती है।

साहू कहा कि राज्य सरकार पेट्रोल डीजल पर 23 प्रतिशत वैट वसूल रही है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग किया कि कांग्रेस के समर्थन से चलने वाली सरकार वैट दर घटाकर जनता को राहत दे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने गिरेबां में झांके की जिसके विधायक कपड़ा खरीदने दिल्ली जाते है वे जनता का दर्द क्या जाने लटकाना,भटकना ही कांग्रेस का डीएनए है। घोटालों में डूबी कांग्रेस अपने चरित्र से बाज आने से रही। कांग्रेस के समर्थन में राज्य के खनिज संसाधनों की लूट मची है। उन्होंने कहा कि ये मोदी सरकार है जो जनता कि दर्द को समझती है। आज गांव, गरीब, किसान, मजदूर वंचित लोगो के लिए योजनाए धरातल पर उतर रही है।

कोरोना काल में महामारी से लड़ने के अनेक उपाय किए गए। आज 18 वर्ष से ऊपर के देश के सभी नागरिकों को मुफ्त वैक्सीन सुनिश्चित कराया गया।देश की 80 करोड़ गरीबो को मुफ्त राशन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। कांग्रेस पार्टी बताए कि वे अपने घोषणाओं पर कितना अमल कर रही है। कहां गया बेरोजगारी भत्ता, कहां गया 5 लाख नौकरी, कहां गया किसानों का श्रृंण माफ, कहां गया गरीबो का 3 लाख का आवास। साहू ने कहा कि इस सरकार में गरीबो की अनाज की भी कालाबाजारी हो रही है। सफेद बोरी में भर-भर के माफिया अनाज की कालाबाजारी कर रहे है। उन्होंने कहा कि खनिजो की लूट, अनाजो की लूट, बालू की लूट सरकार के संरक्षण में हो रहा है।संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह एवं मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक उपस्थित थे।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!