ROAD ACCIDENT: हजारीबाग में यात्री बस पलटने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल, मची अफरा-तफरी

Edited By Harman, Updated: 10 Dec, 2024 03:09 PM

more than a dozen people injured as passenger bus overturns in hazaribagh

झारखंड के हजारीबाग जिले में एक बस पलटने से करीब एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। वहीं इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस बिहार के छपरा से रांची जा रही थी।

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में एक बस पलटने से करीब एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। वहीं इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के चरही थाना क्षेत्र अंतर्गत चरही घाटी यूपी मोड़ के पास की है। आज सुबह करीब 5:30 बजे विक्रम बस बिहार के छपरा से रांची जा रही थी। घटना के समय बस में लगभग 60 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि बस सवार यात्री शादी में शामिल होने बस से आ रहे थे। इसी बीच चरही घाटी के पास अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण बस पलट गई, इससे दर्जनों यात्री घायल हो गए।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल लोगो को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!