सांसद सुनील सोरेन की रेल मंत्री से मांग- दुमका से फिर से चलाई जाए 'हमसफर एक्सप्रेस'

Edited By Diksha kanojia, Updated: 26 Mar, 2022 01:27 PM

mp s demand from railway minister humsafar express should be run again

सोरेन ने रेल अश्वनी वैष्णव से शुक्रवार को दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र में रेलवे सुविधाओं के विस्तार के संबंध में रेल मंत्री से काफी देर तक विचार विमर्श किया। सांसद ने रेलमंत्री को जानकारी दी कि हमारा संसदीय क्षेत्र दुमका जो...

 

दुमकाः झारखंड में दुमका के सांसद सुनील सोरेन ने रेल मंत्री से शुक्रवार को मुलाकात कर गोड्डा से चलने वाली हम सफर एक्सप्रेस का विस्तार कर दुमका से चलाने की मांग की है।

सोरेन ने रेल अश्वनी वैष्णव से शुक्रवार को दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र में रेलवे सुविधाओं के विस्तार के संबंध में रेल मंत्री से काफी देर तक विचार विमर्श किया। सांसद ने रेलमंत्री को जानकारी दी कि हमारा संसदीय क्षेत्र दुमका जो झारखंड की उपराजधानी है और संथाल परगना प्रमंडल का मुख्यालय, यहां अभी भी रेल सुविधाओं की काफी कमी है। खासतौर पर दुमका से नई दिल्ली जाने के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है।

सांसद ने रेल मंत्री को जानकारी दी कि हाल ही में रेलवे से जुड़े गोड्डा से हमसफर एक्सप्रेस नई दिल्ली के लिए चलती है। यदि इस ट्रेन का विस्तार दुमका तक कर दिया जाए तो दुमका और आसपास के जिलों के लिए पटना और नई दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन उपलब्ध हो जाएगी। इससे इस क्षेत्र के लोगों की चिर परिचित मांग पूरी हो जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!