Edited By Khushi, Updated: 19 Jul, 2024 05:04 PM
झामुमो ने बीजेपी नेताओं के झारखंड दौरे पर राज्य सरकार द्वारा भारी भरकम खर्च होने की बात की थी। वहीं, इस पर असम के एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (एडीजी) ने झारखंड के DGP को पत्र लिखा है।
रांची: झामुमो ने बीजेपी नेताओं के झारखंड दौरे पर राज्य सरकार द्वारा भारी भरकम खर्च होने की बात की थी। वहीं, इस पर असम के एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (एडीजी) ने झारखंड के DGP को पत्र लिखा है।
एडीजी हीरेन चंद्र नाथ ने झारखंड के डीजीपी से पत्र में कहा है कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के झारखंड दौरे में जितना भी खर्च आयेगा, आप बिल भेज दीजिए। हम उसका भुगतान कर देंगे। एडीजी ने आगे कहा कि चूंकि, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को झारखंड का सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है इसलिए वह विधानसभा चुनाव संपन्न होने तक लगातार झारखंड का दौरा करेंगे। जाहिर है उनका सिक्योरिटी अरेंजमेंट करना होता है। पूरे भारत में हिमंता कहीं भी जातें हैं उनको जेड प्लस सिक्योरिटी मिलती है जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान होते हैं। एडीजी हीरेन चंद्र नाथ ने कहा कि हमारी अपील है कि हिमंता बिस्वा सरमा को झारखंड दौरे में पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराएं। जो खर्च आयेगा हम भुगतान करेंगे।
गौरतलब है कि झामुमो ने बीजेपी नेताओं के झारखंड दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा था कि नेताओं का आना-जाना सरकारी संसाधनों का उपयोग करना जाहिर सी बात है। कोई केंद्रीय मंत्री तो जो प्रोटोकॉल है उसमें राज्य सरकार को भारी भरकम खर्च करना पड़ता है तो यह खर्च हमारे राज्य सरकार कर रही है क्योंकि हम प्रोटोकॉल के तहत बंधे हुए हैं। प्रोटोकॉल के मुताबिक हमें उनके लिए सिक्योरिटी सहित अन्य इंतजाम करने पड़ते हैं। इसका सारा वित्तीय बोझ राज्य सरकार को वहन करना पड़ता है। झामुमो ने ये भी कहा था कि सारा पावर का हब झारखंड बना हुआ है। अब बीजेपी नेताओं को रिचार्ज होने के लिए झारखंड आना पड़ रहा है।