​PM मोदी के झारखंड आगमन से जनता में खुशी, लेकिन कांग्रेस-JMM में निराशा और बेचैनी: आदित्य साहू

Edited By Khushi, Updated: 18 Nov, 2023 01:47 PM

people happy with pm modi s arrival in jharkhand

झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी राज्य की जनता, विशेषकर आदिवासी समाज के प्रति आभार प्रकट करती है जिन्होंने लाखों की संख्या में खूंटी पहुंचकर प्रधानमंत्री जी के संबोधन को सुना।

रांची: झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी राज्य की जनता, विशेषकर आदिवासी समाज के प्रति आभार प्रकट करती है जिन्होंने लाखों की संख्या में खूंटी पहुंचकर प्रधानमंत्री जी के संबोधन को सुना। भाजपा रांची की सम्मानित जनता का बहनों का, युवाओं का भी आभार प्रकट करती है जिन्होंने रात 11बजे ठंड में सड़कों पर घंटों तक खड़े होकर मोदी जी का स्वागत और अभिनंदन किया। ये बातें भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में आज कही।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर जनजाति गौरव दिवस के उत्साह में इसकी महत्ता में चार चांद लगा दिए। आजादी के 76 वर्षों के इतिहास में नरेंद्र मोदी जी पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर पहुंचकर उन्हे नमन किया।उन्होंने कहा कि राज्य की जनता, प्रदेश का जनजाति समूह उनके इस सम्मान को कभी भूल नहीं पाएगा। आने वाली पीढि़यां उसे युगों तक याद करेगी। साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, राज्य स्थापना दिवस और जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की धरती से देश के जनजाति समाज को 24 हजार करोड़ की पीएम जन मन जनजाति न्याय महाअभियान का शुभारंभ किया। ये अभियान उन लाखों आदिवासी परिवारों के लिए है जिन पर अभी तक ध्यान नही दिया गया। ये वैसा जनजाति समूह है जो विकास की मुख्यधारा से अब तक नही जुड़े। उन्होंने कहा कि झारखंड के लिए 7200 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ। किसान सम्मान निधि के तहत 15वीं किस्त के रूप में 18 हजार करोड़ रुपए किसानों के खाते में भेजे गए।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की धरती से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत हुई। उन्होंने कहा कि आईआईएम रांची को नया भवन मिला, आईआईटी आईएसएम धनबाद को नया छात्रावास मिला। बोकारो में पेट्रोलियम ऑयल डिपो मिला। हटिया पकरा सेक्शन, तलगरिया बोकारो सेक्शन और जरंगडीह पतरातु सेक्शन पर डबल रेल लाइन का मिला। साहू ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जयंती, राज्य स्थापना दिवस, राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस, भाई दूज, सोहराई जैसे उत्सवों के अवसर पर प्रधानमंत्री जी के हाथों से इतना बड़ा उपहार पाकर झारखंड की जनता, आदिवासी समाज खुशियां मना रहा, लोगों में उत्साह है, लेकिन राज्य की जनता को ठगने वाले, जल जंगल, जमीन की लूट मचाने वाले कांग्रेस- झामुमो के नेता हताश और निराश हैं। उन्होंने कहा कि उन्हे कार्यक्रम की सफलता पच नहीं रही इसलिए उल्टी सीधी बातें, अनर्गल असंवैधानिक बातें कर रहे। इनसे राज्य की जनता अच्छे सोच की उम्मीद भी नही कर पाती। इनकी नीति नियत को जनता समझ चुकी है। उन्हें अपने खिसकते जनाधार को लेकर चिंता सताने लगी है। रात की नींद और दिन में चैन खत्म हो गया है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!