Edited By Diksha kanojia, Updated: 11 Aug, 2022 12:03 PM
गांवा थाना प्रभारी पिन्टू कुमार ने बताया कि नौशाद उर्फ शमशाद ने बांग्लादेश और भारत दोनों का पासपोर्ट बनवा रखा था। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से गांवा थाने के चटनियांदह गांव का रहने वाला है।
गिरिडीहः झारखंड के गिरिडीह जिले की गांवा थाना पुलिस ने नौशाद उर्फ शमशाद नामक एक व्यक्ति को बीती रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
गांवा थाना प्रभारी पिन्टू कुमार ने बताया कि नौशाद उर्फ शमशाद ने बांग्लादेश और भारत दोनों का पासपोर्ट बनवा रखा था। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से गांवा थाने के चटनियांदह गांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि उसका स्कूल का नाम भी दो है और वह बांग्लादेश में कुक का काम करता है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस फर्जीवाड़े के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।