झारखंड में पुलिस ने मास्क नहीं पहनने वालों से वसूला 35 लाख रुपए जुर्माना

Edited By Diksha kanojia, Updated: 17 May, 2021 03:49 PM

police recovered rs 35 lakh fine from those who did not wear masks

राज्य के पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा ने बताया, ‘‘मौजूदा पाबंदी के दौरान लोगों की सुरक्षा के प्रावधानों के तहत राज्य की पुलिस ने नियम का उल्लंघन करने वालों से 35.68 लाख रुपए जुर्माना वसूला है।'''' सिन्हा ने कहा कि इस दौरान मास्क नहीं पहनने पर 42,714...

 

रांचीः झारखंड पुलिस लॉकडाउन के प्रावधानों का कड़ाई से पालन करवा रही है और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वाले लोगों से 35 लाख रुपए जुर्माना वसूला है। राज्य के पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा ने बताया, ‘‘मौजूदा पाबंदी के दौरान लोगों की सुरक्षा के प्रावधानों के तहत राज्य की पुलिस ने नियम का उल्लंघन करने वालों से 35.68 लाख रुपए जुर्माना वसूला है।''

सिन्हा ने कहा कि इस दौरान मास्क नहीं पहनने पर 42,714 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई और उल्लंघन के 71 मामले दर्ज किए हैं। उन्होंने कहा कि 27 मई तक लॉकडाउन की पाबंदी के तहत पुलिस नियम का उल्लंघन करने वालों से कड़ाई से निपटेगी। राज्य में करीब 60,000 पुलिसकर्मियों में से करीब 7,343 कर्मी ड्यूटी निभाते हुए संक्रमित हुए हैं और 30 कर्मियों की मौत भी हुई है।

सिन्हा ने बताया, ‘‘पुलिसकर्मियों के लिए सभी पुलिस लाइनों तथा अन्य प्रतिष्ठानों में अलग पृथक-वास केंद्र भी बनाए गए हैं। '' उन्होंने बताया कि मास्क नहीं पहनने के लिए सबसे ज्यादा जुर्माना राशि 5.92 लाख रुपए जमशेदपुर में वसूल की गई। वहीं चाईबासा में 5.79 लाख रुपए और धनबाद में 5.24 लाख रुपये वसूल किए गए। रांची, सरायकेला और पलामू में 1.75 लाख रुपये से 3.08 रुपए के बीच जुर्माना राशि वसूल की गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!