गुमला से पुलिस ने बरामद किया दस किलोग्राम गांजा, तस्कर फरार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 30 Nov, 2020 04:13 PM

police recovered ten kilograms of marijuana from gumla

झारखंड में गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र से पुलिस ने करीब दस किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

गुमलाः झारखंड में गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र से पुलिस ने करीब दस किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि लोहरदगा रोड स्थित पोलिटेक्निक कॉलेज के निकट से शनिवार की देर रात पुलिस ने दो बोरा गांजा बरामद किया। बरामद गांजा की कीमत करीब एक लाख रुपए आंकी जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि गांजा को एक कार में लोड कर तीन लोग ले जा रहे थे। पुलिस ने जब वाहन का पीछा किया तो तीनों तस्कर गांजा समेत वाहन को छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। इस सिलसिल में संबंधित थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!