दुमका में छठी कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में प्रधानाचार्य गिरफ्तार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 05 Jul, 2022 06:21 PM

principal arrested for molesting class vi student in dumka

पुलिस ने सोमवार को बताया कि प्रधानाचार्य ने रविवार को आवासीय स्कूल में लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी। इस स्कूल का संचालन राज्य कल्याण विभाग करता है। मुफस्सिल थाने के प्रभारी उमेश राम ने बताया कि लड़की ने घटना के बारे में अपने पिता को बताया। राम ने...

दुमकाः झारखंड के दुमका में एक आदिवासी आवासीय स्कूल के प्रधानाचार्य को कथित रूप से छठी कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि प्रधानाचार्य ने रविवार को आवासीय स्कूल में लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी। इस स्कूल का संचालन राज्य कल्याण विभाग करता है। मुफस्सिल थाने के प्रभारी उमेश राम ने बताया कि लड़की ने घटना के बारे में अपने पिता को बताया। राम ने बताया, “ इसके बाद लड़की के पिता और अन्य ग्रामीण उससे मिलने गए। उसने आप बीती बताई जिससे ग्रामीण गुस्सा हो गए और उन्होंने प्रधानाचार्य को पकड़ लिया। हमें जैसे ही यह जानकारी मिली पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और प्रधानाचार्य को हिरासत में ले लिया।”

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जिला कल्याण अधिकारी अशोक प्रसाद ने पीटीआई-भाषा को बताया, “पोक्सो कानून के तहत प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी के बाद हम उसे निलंबित किए जाने की सिफारिश मुख्यालय से कर रहे हैं।'' 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!