उलगुलान न्याय महारैली को लेकर अलर्ट मोड पर Ranchi पुलिस, सुरक्षा के लिए बढ़ाए गए 2000 जवान

Edited By Khushi, Updated: 21 Apr, 2024 11:32 AM

ranchi police on alert mode regarding ulgulan nyay maharally

रांची में आज उलगुलान महारैली है। महारैली को लेकर रांची पुलिस अलर्ट मोड पर है। बीते शनिवार को रांची एसएसपी सहित कई अधिकारियों ने आयोजन स्थल का जायजा लिया।

Ranchi: रांची में आज उलगुलान महारैली है। इस महारैली में 14 दलों के नेता हिस्सा ले रहे हैं। इस रैली का नाम 'उलगुलान न्याय महारैली' रखा गया है। उलगुलान का मतलब बड़ा विद्रोह होता है, जो जल, जंगल, जमीन के अधिकार को लेकर बिरसा मुंडा ने शुरू किया था। झारखंड मुक्ति मोर्चा इस रैली की तैयारी में जुटा है। वहीं, महारैली को लेकर रांची पुलिस अलर्ट मोड पर है।

दरअसल, बीते शनिवार को रांची एसएसपी सहित कई अधिकारियों ने आयोजन स्थल का जायजा लिया। रैली स्थल, एयरपोर्ट, होटल, सर्किट हाउस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 2000 अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। ट्रैफिक रूट भी निर्धारित किए गए हैं। साथ ही पूरे शहर में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चला कर गहन जांच की जा रही है।

राज्य के बाहर से आने वाले वीआईपी की सुरक्षा के लिए होटल से लेकर रैली स्थल तक जवानों की तैनाती की गई है। ट्रैफिक को लेकर भी विशेष व्यवस्था है। अधिकांश राजनेता रेडिसन ब्लू होटल में ठहरेंगे। ऐसे में होटल के आसपास सुरक्षा कड़ी है। रैली में शामिल होने के लिए विभिन्न जिलों से आने वाले वाहनों का रूट और पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर 500 ट्रैफिक पुलिस के जवान लगाए गए हैं। वहीं कार्यक्रम स्थल तक जाने के रूट और पार्किंग भी चिन्हित किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!