Edited By Diksha kanojia, Updated: 13 Nov, 2021 05:58 PM
पलामू जिले के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि डब्ल्यू सिंह पर चालीस जघन्य अपराधों के मामले दर्ज हैं जिन्हें देखते हुए उस पर पांच लाख रुपए इनाम घोषित करने का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजा गया है।
मेदिनीनगरः झारखंड के एक आपराधिक गिरोह के सरगना डब्ल्यू सिंह उर्फ गौतम कुमार सिंह की गिरफ्तारी में मदद करने वाले को पांच लाख रुपए का इनाम दिए जाने का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजा गया है।
पलामू जिले के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि डब्ल्यू सिंह पर चालीस जघन्य अपराधों के मामले दर्ज हैं जिन्हें देखते हुए उस पर पांच लाख रुपए इनाम घोषित करने का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि वह हत्या के एक मामले में सजायाफ्ता है लेकिन जमानत पर जेल से बाहर आकर पुनः आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता आ रहा है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डब्ल्यू सिंह की पुलिस को हत्या, हत्या की साजिश रचने, रंगदारी वसूलने, भूमि-भवन पर जबरदस्ती कब्जा करने, अपहरण, फिरौती मांगने जैसे संगीन अपराधों में तलाश है।