भारत पैदल यात्रा के 107वे दिन रांची पहुंचा समाजसेवी विजय कुमार, प्रदीप साहू ने किया स्वागत

Edited By Diksha kanojia, Updated: 14 May, 2022 08:06 AM

social worker vijay kumar reached ranchi on 107th day of india walking tour

प्रदीप साहू ने कहा कि समाजसेवी विजय कुमार ने युवाओं की 80 फ़ीसदी भागीदारी मांगी है और उससे ही देश में व्यवस्था परिवर्तन संभव हो पाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के कंधे पर जब जवाबदेही होगी तो देश में व्यवस्था परिवर्तन की बयार बहेगी और देश का सर्वांगीण...

 

रांचीः समाजसेवी विजय कुमार की भारत पैदल यात्रा 107वे दिन झारखंड की राजधानी रांची पहुंचा। रांची पहुंचने पर युवाओं ने समाजसेवी विजय कुमार का स्वागत किया और भारत पैदल यात्रा की सफलता की कामना की। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की रांची शाखा के युवाओं ने प्रदीप साहू के नेतृत्व में फूल मालाओं से स्वागत किया।

प्रदीप साहू ने कहा कि समाजसेवी विजय कुमार ने युवाओं की 80 फ़ीसदी भागीदारी मांगी है और उससे ही देश में व्यवस्था परिवर्तन संभव हो पाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के कंधे पर जब जवाबदेही होगी तो देश में व्यवस्था परिवर्तन की बयार बहेगी और देश का सर्वांगीण विकास होगा। समाजसेवी विजय कुमार ने कहा कि पढ़े लिखे लोग और सरकार के ब्यूरोक्रेट्स और राजनेता अगर व्यवस्था परिवर्तन के लिए अपने आप को परिवर्तित करते हैं तो उससे देश का भला होगा और बदलाव भी आएगा। देश में व्यवस्था परिवर्तन तभी संभव है जब देश के सारे ब्यूरोक्रेट्स और राजनेता भ्रष्टाचार से दूर रहें।

साहू ने आगे कहा कि आज पूरा देश पूरब से लेकर पश्चिम तक, उत्तर से लेकर दक्षिण तक अगर देखा जाए राजनेताओं के घोटाले, ब्यूरोक्रेट्स के भ्रष्टाचार देश की प्रगति में बाधक बने हैं। चाहे बिहार हो या झारखंड या फिर कोई राज्य, सभी जगह पर ऐसी शिकायत प्रकाश में आ चुकी हैं और जब तक देश को चलाने वाले ब्यूरोक्रेट्स और राजनेता भ्रष्टाचार से दूर नहीं होंगे तब तक देश में ना बदलाव आएगा और न ही व्यवस्था में परिवर्तन हो सके। समाजसेवी विजय कुमार के साथ भारत पैदल यात्रा में निरंजन सिंह और शिवम झा भी दल में शामिल हैं। नननन

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!