Edited By Nitika, Updated: 12 Apr, 2024 09:21 AM
झारखंड में रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय भाषा विभाग के द्वारा आयोजित सरहुल महोत्सव में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए।
रांचीः झारखंड में रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय भाषा विभाग के द्वारा आयोजित सरहुल महोत्सव में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए।
इस अवसर पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि जल, जंगल, जमीन से आदिवासियों का अन्योन्यय संबंध है और अब समय आ गया है कि हमें यह समझना होगा कि प्रकृति को बचाना कितना महत्वपूर्ण है। पूरे विश्व में ग्लोबल वार्मिंग की समस्या के समाधान का एक उदाहरण आदिवासी समाज की जीवन शैली भी है, क्योंकि आदिवासी समाज प्रकृति की पूजा करते हैं।
बता दें कि कार्यक्रम में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन उपस्थिति रही। उन्होंने सभी को सरहुल की हार्दिक शुभकामनाएं दी।