भीषण गर्मी के बीच झारखंड सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं कीं निलंबित, नौवीं से 12वीं तक की कक्षाओं का बदला समय

Edited By Nitika, Updated: 30 Apr, 2024 08:18 AM

classes up to 8th suspended amid scorching heat

झारखंड सरकार ने राज्यभर में भीषण गर्मी के मद्देनजर मंगलवार से आठवीं तक की कक्षाएं निलंबित कर दी हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक संचालित होंगी।

रांचीः झारखंड सरकार ने राज्यभर में भीषण गर्मी के मद्देनजर मंगलवार से आठवीं तक की कक्षाएं निलंबित कर दी हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक संचालित होंगी।

अधिकारी ने बताया कि यह निर्णय छात्रों को भीषण गर्मी के प्रतिकूल प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह आदेश सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त सहित सभी प्रकार के स्कूलों पर लागू होगा। स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह के एक आदेश में कहा गया है, ‘‘अगली सूचना तक सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त सहित सभी श्रेणियों के स्कूलों में आठवीं तक की कक्षाएं निलंबित की जाती हैं।'' इसमें कहा गया, ‘‘यह आदेश 30 अप्रैल से प्रभावी होगा। हालांकि, यह स्कूलों के शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा।

वहीं शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश के संबंध में एक अलग आदेश जारी किया जाएगा।'' सोमवार को 11 जिलों- बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम- में लू की स्थिति दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गोड्डा में 44.6 डिग्री, जमशेदपुर में 44 डिग्री और डाल्टनगंज में 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!