दीपक प्रकाश का हमला- हेमंत सरकार सबसे निरंकुश सरकार

Edited By Nitika, Updated: 18 Jul, 2021 11:51 AM

statement of deepak prakash

भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने बिरसा चौक पर हेमन्त सरकार के पाप का घड़ा फोड़ कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने युवाओं को सर्वाधिक ठगने का कार्य किया है।

 

रांचीः भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने बिरसा चौक पर हेमन्त सरकार के पाप का घड़ा फोड़ कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने युवाओं को सर्वाधिक ठगने का कार्य किया है।

दीपक प्रकाश ने कहा कि 5 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा, नियुक्ति वर्ष की घोषणा, नियोजन नीति बनाने का वादा, ग्रेजुएट को 5000 और पोस्ट ग्रेजुएट को 7000 बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया। लेकिन आज तक एक भी बेरोजगारी भत्ता प्राप्त नहीं हुआ है। सब वादे हवा हवाई निकले। जनता के सामने सरकार की पोल पट्टी खुल चुकी है। इनके झूठे वायदों के पाप का घड़ा भर चुका है। उन्होंने कहा राज्य की युवा शक्ति अब जाग चुकी है। यह शक्ति अब राज्य सरकार को चैन से सोने नही देगी। भाजपा युवाओं के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ती रहेगी। कांग्रेस झामुमो की सरकार ने न केवल युवाओं को बल्कि किसानों, महिलाओं सहित राज्य के विकास से संबंधित हर मुद्दे पर विफल साबित हुई है। हेमन्त सरकार से राज्य की जनता त्रस्त है। पाप की हांडी भर चुका है, जिसे भाजपा ने फोड़ने का कार्य किया है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जोश के साथ राज्य की जनता से रूबरू करवा रहे हैं।

वहीं इससे पूर्व बिरसा चौक पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने हेमन्त सरकार के पाप का घड़ा फोड़ कार्यक्रम की शुरुआत बिरसा चौक पर हांडी फोड़ कर किया।प्रदेश भर में 100 से अधिक स्थानों में यह कार्यकम किया गया। लातेहार के मनिका में शामिल भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने लातेहार में शामिल कार्यक्रम में कहा कि राज्य का युवा अब मुख्यमंत्री के किसी भी आश्वासन का इंतेज़ार नही करेगा।मोर्चा के कार्यकर्ता युवाओं के हक के लिए प्रतिकार करेगा।धुर्वा में सांसद संजय सेठ इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!