हमेशा आदर्श रहेंगे झारखंड के वीर सपूत निर्मल महतो के विचारः AJSU प्रमुख

Edited By Nitika, Updated: 09 Aug, 2020 04:50 PM

statement of sudesh mahato

आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने झारखंड आंदोलन के प्रणेता और माटी के वीर सपूत निर्मल दा को याद किया। साथ ही कहा कि उनके विचारों, मूल्यों, साहस और जुनून को हर पल दिल दिल और दिमाग में जिंदा रखेंगे।

 

रांचीः आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने झारखंड आंदोलन के प्रणेता और माटी के वीर सपूत निर्मल दा को याद किया। साथ ही कहा कि उनके विचारों, मूल्यों, साहस और जुनून को हर पल दिल दिल और दिमाग में जिंदा रखेंगे।

आजसू प्रमुख ने शहादत दिवस के मौके पर सिल्ली में शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इसके बाद विचार प्रकट करते हुए कहा कि निर्मल दा ने अलग राज्य की लड़ाई के लिए युवाओं को लामबंद कर जो अलख जगाई थी, उसे भूला नहीं जा सकता। निर्मल दा के सपने और सोच को साकार करने की जिम्मेदारी आजसू पार्टी बखूबी निभाती रहेगी।

वहीं सुदेश महतो ने कहा कि आज का दिन विचार मंथन का भी दिन है। दरअसल अलग राज्य गठन के बीस बरस हुए, लेकिन निर्मल महतो के सपने साकार करने की चुनौती बरकरार है। निर्मल दा की सोच और सपने सिरे चढ़े, इसके लिए हर वर्ग को जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी, ताकि आने वाली पीढि़यां उनकी शहादत के पन्ने को याद रख सके।

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Sunrisers Hyderabad

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!