"झारखंड विधानसभा चुनाव संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए" हंटरगंज में गरजे तेजस्वी यादव

Edited By Harman, Updated: 11 Nov, 2024 10:05 AM

tejashwi yadav roared in hunterganj

राजद नेता तेजस्वी यादव ने हंटरगंज में एक बड़ी चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान तेजस्वी ने भाजपा की कार्यशैली पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज में नफरत फैलाती और जनादेश का अपमान करती है।साथ ही तेजस्वी ने कहा कि झारखंड विधानसभा...

चतरा: राजद नेता तेजस्वी यादव ने हंटरगंज में एक बड़ी चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान तेजस्वी ने भाजपा की कार्यशैली पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज में नफरत फैलाती और जनादेश का अपमान करती है।साथ ही तेजस्वी ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए है।  

तेजस्वी यादव ने दावा किया कि चुनाव के बाद झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार बनेगी, जबकि अगले साल बिहार में राजद नीत गठबंधन सत्ता में आएगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि जब वे सफल नहीं हुए तो उन्होंने आदिवासी समुदाय से आने वाले हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया। सभा में तेजस्वी यादव ने कहा लालू जी एक ऐसे नेता हैं, जिन्होंने कभी भाजपा के सामने अपना सिर नहीं झुकाया। उन्होंने हमेशा गरीबों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हक के लिए संघर्ष किया है। आज भाजपा का माहौल कुछ ऐसा है कि जो झुकेगा, उसे ही सहारा मिलेगा, पर लालू जी ने कभी अपने उसूलों से समझौता नहीं किया। 

तेजस्वी ने आगे कहा भाजपा विधायकों को खरीदने का प्रयास करती है। जो लोग बिकना नहीं चाहते, उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के माध्यम से धमकाया जाता है। बिहार में भाजपा ने हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया। वर्ष 2000 में बिहार से अलग होने के बाद भाजपा ने झारखंड पर सबसे लंबे समय तक शासन किया, लेकिन उसने राज्य के विकास के लिए कुछ नहीं किया।

तेजस्वी ने हंटरगंज के लोगों से अपील की कि वे युवा और पढ़ी-लिखी उम्मीदवार का समर्थन करें, जो विधानसभा में उनकी समस्याओं को मजबूती से उठा सके और बिना किसी भेदभाव के विकास को प्राथमिकता दे। उन्होंने कहा कि विधानसभा में जनता की आवाज़ को बुलंद करने के लिए एक सशक्त नेता की जरूरत है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!