Edited By Diksha kanojia, Updated: 04 Mar, 2022 11:48 AM
एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया कि तेलंगाना राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव एक दिन के दौरे पर 4 मार्च 2022 को रांची आ रहे हैं।
रांचीः तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव एक दिन के रांची दौरे पर शुक्रवार को पहुंचेंगे और यहां वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुफ्तगू करेंगे।
एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया कि तेलंगाना राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव एक दिन के दौरे पर 4 मार्च 2022 को रांची आ रहे हैं।
विज्ञप्ति में बताया गया है कि राव मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात करेंगे और दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच औपचारिक बातचीत मुख्यमंत्री आवास में होगी।