आबादी वाले इलाके में पहुंचा 25 हाथियों का झुंड, लोगों में दहशत; किसानों की कर दी फसल बर्बाद

Edited By Khushi, Updated: 05 May, 2024 05:37 PM

terror of 25 elephants reached the populated area panic

झारखंड के जमशेदपुर जिले में हाथियों के झुंड ने आतंक मचाया हुआ है। हाथियों के झुंड की खबर सुनते ही लोग दहशत में आ गए हैं। झुंड में ट्रास्कार हाथी भी शामिल हैं।

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर जिले में हाथियों के झुंड ने आतंक मचाया हुआ है। हाथियों के झुंड की खबर सुनते ही लोग दहशत में आ गए हैं। झुंड में ट्रास्कार हाथी भी शामिल हैं।

दरअसल, कोल्हान के चांडिल अनुमंडल क्षेत्रों के जंगलों में 25 हाथियों का झुंड घुस गया है। हाथियों का झुंड किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। भीषण गर्मी में ये हाथी भोजन और पानी की तलाश में इधर उधर भटक रहे हैं। हाथियों का झुंड पहले जुगीलौंग पुड़ियारा, कादला, वन डीह गांव के आसपास भी देखा गया था। अब यह आबादी वाले इलाके में पहुंच गया है। आबादी वाले क्षेत्रों में हाथियों के पहुंचने के बाद ग्रामीण डरे हुए हैं।

लोगों का कहना है कि जंगल में कई जगहों पर आग लगने की वजह से हाथी गर्मी में सुरक्षित स्थान तलाशते हुए आ गए। लोगों का कहना है कि लावा पहाड़ में 110 से 115 तक जंगली हाथी डेरा डाले हुए हैं। झुंड में ट्रास्कार हाथी भी शामिल हैं। कई स्थानों पर झुंड से बिछड़े हाथियों के पहुंचने की जानकारी दी गई, जिसके बाद इन हाथियों को जंगल में भेजा जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!