इस बार एनडीए गठबंधन 180 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगा: राजेश ठाकुर

Edited By Khushi, Updated: 10 Apr, 2024 02:52 PM

this time nda alliance will not be able to cross even the 180 mark

झारखंड कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस के मेनिफेस्टो को लेकर मीडिया के सामने अपनी बात रख कहा कि मेनिफेस्टो में इस बार देश की जनता का ख्याल अधिक से अधिक रखा गया है।

Ranchi: झारखंड कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस के मेनिफेस्टो को लेकर मीडिया के सामने अपनी बात रख कहा कि मेनिफेस्टो में इस बार देश की जनता का ख्याल अधिक से अधिक रखा गया है। चाहे उच्च वर्ग हो, चाहे मध्यम वर्ग हो, चाहे नीचे तबके के लोग हो।

राजेश ठाकुर ने कहा कि सभी को बराबरी का हिस्सेदारी दिया जाएगा। अगर देश में इंडिया गठबंधन की सरकार आती है तो। वहीं एनडीए गठबंधन अभी भी इलेक्टोरल बांड को लेकर खुलकर अपनी बात नहीं रख पा रही है। चाहे जनता के सामने हो चाहे मीडिया के सामने इससे साफ पता चलता है इस सरकार ने भ्रष्टाचारियों को बचाने का काम इतने वर्षों में किया है।

अपने घोषणा पत्र को लेकर राजेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश राहुल गांधी ने जो न्याय यात्रा पूरे देश में घूम-घूम कर जनता के बीच में जाकर उनकी बातों को सुना है उन्हीं के लिए न्याय पत्र भी जारी किया है। राजेश ठाकुर ने कहा कि इस बार एनडीए गठबंधन 180 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!