आज 39 साल के हुए पूर्व कप्तान MS धोनी, पत्नी सहित इन लोगों ने दी बधाई

Edited By Diksha kanojia, Updated: 07 Jul, 2020 06:43 PM

today 39 year old ms dhoni including wife congratulate these people

भारत को क्रिकेट का विश्वकप समेत कई खिताबी जीत दिलाने वाले और कैप्टन कूल महेन्द्र सिंह धोनी मंगलवार को 39 साल के हो गए। इसके चलते कई बड़ी हस्तियों, राजनीतिक नेताओं और उनके फैन्स ने माही को जन्मदिन की ढेर सारी बधाईयां दी।

रांचीः भारत को क्रिकेट का विश्वकप समेत कई खिताबी जीत दिलाने वाले और कैप्टन कूल महेन्द्र सिंह धोनी मंगलवार को 39 साल के हो गए। इसके चलते कई बड़ी हस्तियों, राजनीतिक नेताओं और उनके फैन्स ने माही को जन्मदिन की ढेर सारी बधाईयां दी।

जानकारी के अनुसार, धोनी के जन्मदिन के मौके पर कैप्टन कूल को उनके फैंस ने ढेर सारी शुभकामनाएं दी है। धोनी के फैंस ने उन्हें सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर कई शानदार मैसेज दिए हैं। धोनी की पत्नी साक्षी ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। साक्षी ने लिखा, “आप एक साल और बड़े हो गए हैं, आपके बाल ग्रे हो गए हैं और आप पहले से और भी ज्यादा स्मार्ट और स्वीट हो गए हैं। आप एक ऐसे इंसान हैं, जिसे सिर्फ गिफ्ट और शुभकामनाओं से खुश नहीं किया जा सकता। चलिए, आपकी जिंदगी के एक और साल को केक काटकर और कैंडल जलाकर सेलिब्रेट करते हैं। हैप्पी बर्थडे, हसबैंड।”


इस बीच खबर है कि धोनी का जन्मदिन मनाने के लिए मंगलवार शाम को हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पंड्या समेत कई अन्य फ्लाइट से रांची पहुंच रहे हैं। हार्दिक समेत सभी हवाईअड्डा से सीधे माही के घर जायेंगे और उनके साथ उनके जन्मदिन की पार्टी सेलिब्रेट करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भी ट्वीट कर धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने लिखा, “महेन्द्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम को बुलंदियों तक ले गए। ईश्वर से प्रार्थना है वे दीर्घायु हों, स्वस्थ, प्रसन्न और देशवासियों को सदैव गौरवान्वित करते रहें।”

इधर, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश एवं राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) सुप्रीमो सुदेश महतो ने भी धोनी को जन्मदिन की बधाई दी है। बता दें कि पूर्व भारतीय कप्तान का जन्म 7 जुलाई 1981 को झारखंड के रांची में हुआ था। आज वह 39 साल को हो गए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!