धनबाद से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, बोलीं- मैं महिला के सम्मान के लिए लडूंगी

Edited By Khushi, Updated: 17 Apr, 2024 06:45 PM

workers gave a warm welcome to congress candidate from dhanbad

प्रत्याशी घोषणा के बाद धनबाद किसान चौक के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी अनुपमा सिंह का जोरदार स्वागत किया।

Dhanbad: धनबाद लोकसभा प्रत्याशी की घोषणा कांग्रेस ने लंबे इंतजार के बाद किया है। कांग्रेस ने धनबाद से प्रत्याशी अनुपमा सिंह को बनाया है। प्रत्याशी घोषणा के बाद धनबाद किसान चौक के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी अनुपमा सिंह का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान इंडी गठबंधन के सभी दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद अनुपमा सिंह जिंदाबाद के नारे लगते रहे। कांग्रेस प्रत्याशी ने किसान चौक पर आदमकद किसान प्रतिमा में माल्यार्पण किया। अनुपमा सिंह ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने कहा कि पार्टी ने मुझे उम्मीदवार बनाया है और भाजपा प्रत्याशी के सामने मुझ पर पार्टी ने भरोसा किया है।

अनुपमा सिंह ने कहा कि धनबाद में पिछले 20 सालो से बीजेपी का राज है। आज भी कोई तरक्की नहीं है। मैं बचपन से धनबाद आ रही हूं। आज भी वही धनबाद है। अनुपमा सिंह ने कहा कि मैं महिला के सम्मान के लिए लड़ने के लिए तैयार हुं। महिला का यौन शोषण करने वाले के खिलाफ मैं खड़ी रहूंगी। उन्होंने कहा कि उनके ससुर राजेन्द्र सिंह मजदूरों के हक के लिए हमेशा साथ रहे। पति अनूप सिंह भी मजदूरों के हित के लिए हमेशा कार्य कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!