Edited By Ramanjot, Updated: 22 Mar, 2024 04:50 PM
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पटना के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शन करने जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उनको इनकम टैक्स चौराहे पर रोक लिया है। वहीं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आप कार्यकर्ताओं का आरोप है कि झूठा...
पटनाः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। इसी कड़ी में राजधानी पटना में भी आप कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पटना के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शन करने जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उनको इनकम टैक्स चौराहे पर रोक लिया है। वहीं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आप कार्यकर्ताओं का आरोप है कि झूठा आरोप लगाकर विपक्ष के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है।
"मेरा जीवन देश के लिए समर्पित"- केजरीवाल
उधर, ED द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पहला रिएक्शन सामने आया है। केजरीवाल ने शुक्रवार को राउज़ एवेन्यू कोर्ट में लाए जाने के दौरान कहा, "मेरा जीवन देश के लिए समर्पित है, चाहे वह जेल के अंदर हो या बाहर।" वहीं संघीय जांच एजेंसी ने आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख पर दिल्ली शराब नीति मामले का "प्रमुख साजिशकर्ता" होने का आरोप लगाते हुए उनकी 10 दिन की रिमांड मांगी है।