बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार तो तेजस्वी के खिलाफ मुजफ्फरपुर की कोर्ट में परिवाद दायर, पढ़ें Top 10 News

Edited By Ramanjot, Updated: 16 Aug, 2022 05:39 PM

bihar s top 10 news

बिहार में भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री सुभाष सिंह का निधन हो गया है। लंबी बीमारी के चलते उन्हें नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती किया गया था जहां उन्होंने मंगलवार सुबह अंतिम सांस ली। सुभाष सिंह 59 वर्ष के थे।

पटनाः बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली महागठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल का मंगलवार को विस्तार किया गया जिसमें राष्ट्रीय जनता दल के तेजप्रताप यादव एवं जनता दल (यूनाइटेड) के विजय कुमार चौधरी सहित कुल 31 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। वहीं दूसरी तरफ, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ मुजफ्फरपुर की कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है। आइए नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर....

बिहार के BJP विधायक व पूर्व मंत्री सुभाष सिंह का निधन
बिहार में भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री सुभाष सिंह का निधन हो गया है। लंबी बीमारी के चलते उन्हें नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती किया गया था जहां उन्होंने मंगलवार सुबह अंतिम सांस ली। सुभाष सिंह 59 वर्ष के थे।

RJD नेता तेजप्रताप सहित 31 विधायकों ने ली मंत्रिपद की शपथ
बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली महागठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल का मंगलवार को विस्तार किया गया जिसमें राष्ट्रीय जनता दल के तेजप्रताप यादव एवं आलोक मेहता, जनता दल (यूनाइटेड) के विजय कुमार चौधरी एवं बिजेंद्र यादव तथा कांग्रेस नेता आफाक आलम सहित कुल 31 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

RJD कोटे से इन चेहरों को मिली मंत्री पद की कुर्सी  
बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली महागठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल का आज विस्तार किया गया जिसमें कुल 31 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। वहीं राजद कोटे से 16 चेहरों को मंत्री पद की कुर्सी मिली है, जिसमें एक महिला अनीता देवी को भी मंत्री बनाया गया है।

नीतीश को गृह विभाग तो तेजस्वी को मिला स्वास्थ्य मंत्रालय
बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद अब नीतीश सरकार के मंत्रियों में विभागों का बंटवारा भी हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गृह विभाग, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को स्वास्थ्य विभाग, विजय कुमार चौधरी को वित्त विभाग, राजद नेता तेज प्रताप यादव को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री पद दिया गया।

डिप्टी CM तेजस्वी यादव के खिलाफ मुजफ्फरपुर की कोर्ट में परिवाद दायर
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल, मुजफ्फरपुर की कोर्ट में उनके खिलाफ एक परिवाद दायर किया गया है। बता दें कि तेजस्वी यादव के द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह की तीखी आलोचना की थी, जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ता देवांशु किशोर की तरफ से यह मुकदमा दायर कराया गया है।

नीतीश कैबिनेट के विस्तार पर RJD सांसद मनोज झा का बयान ​​​​​​​
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार आज होने जा रहा है। इस दौरान 31 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। वहीं मंत्रिमंडल विस्तार से पहले राजद सांसद मनोज झा का बयान सामने आया है।

सुशील मोदी ने मंत्रिमंडल विस्तार को बताया "असंतुलित"
बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली महागठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल का आज विस्तार किया गया है। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील मोदी का बयान सामने आया है। उन्होंने इस मंत्रिमंडल विस्तार को "असंतुलित" बताते हुए बड़ा आरोप लगाया है।

रोहतास में 3 सगे भाइयों सहित 4 लोगों की मौत
बिहार के रोहतास जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां पर 3 भाइयों सहित 4 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। हालांकि अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

नीतीश सरकार की नई टीम तैयारः जानिए किस पार्टी से कितने विधायकों ने ली शपथ ​​​​​​​
बिहार में नीतीश कुमार की नई टीम तैयार हो गई है। नई सरकार में 31 विधायकों ने मंत्रिपद की शपथ ग्रहण की है, जिसमें कि 16 राजद, 11 जदयू, 2 कांग्रेस और एक विधायक हम पार्टी से है। साथ ही एक निर्दलीय विधायक को भी मंत्री बनाया गया है।

नहीं थम रहा जहरीली शराब का कहरः अब समस्तीपुर में 2 दोस्तों की मौत
बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब का कहर बरपा है। ताजा मामला समस्तीपुर जिले से सामने आया है, जहां पर जहरीली शराब पीने से 2 दोस्तों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!