Edited By Ramanjot, Updated: 16 Aug, 2022 09:38 AM
बिहार में भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री सुभाष सिंह का निधन हो गया है। लंबी बीमारी के चलते दिल्ली के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन के बाद राजनीति गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।
पटनाः बिहार में भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री सुभाष सिंह का निधन हो गया है। लंबी बीमारी के चलते उन्हें नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती किया गया था जहां उन्होंने मंगलवार सुबह अंतिम सांस ली। सुभाष सिंह 59 वर्ष के थे।
बता दें कि सुभाष सिंह गोपालगंज से विधायक थे। 2020 नीतीश मंत्रिमंडल में इन्हें सहकारिता मंत्री का पदभार दिया गया था। उनके निधन के बाद राजनीति गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।