भाई-बहन के बीच 3 साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग... गर्भवती होने पर मंदिर में रचाई शादी और बन गए पति-पत्नी

Edited By Nitika, Updated: 06 Jan, 2022 02:27 PM

brother and sister become husband wife

बिहार के वैशाली जिले से भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करता हुआ एक मामला सामने आया है, जहां पर पिछले 3 साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच युवती प्रेगनेंट हो गई, जिसके बाद दोनों ने मंदिर में शादी रचा ली।

 

वैशालीः बिहार के वैशाली जिले से भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करता हुआ एक मामला सामने आया है, जहां पर पिछले 3 साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच युवती प्रेगनेंट हो गई, जिसके बाद दोनों ने मंदिर में शादी रचा ली। वहीं भाई-बहन अब पति-पत्नी बन चुके हैं।

जानकारी के अनुसार, मामला वैशाली जिले के भगवानपुर प्रखंड का है, जहां पर चचेरे भाई और बहन के बीच पिछले 3 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी बीच लड़की गर्भवती हो गई। इसके बाद दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। वहीं लड़के ने शादी की रस्मों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं वायरल वीडियो में एक लड़का चुटकी में सिंदूर लेता है और लड़की की मांग भर देता है। इसके बाद जेब से मंगलसूत्र निकालता है और लड़की के गले में पहना देता है।

बता दें कि जैसे ही शादी की सूचना गांव वालों को मिली तो उनके घर के बाहर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बताया कि शादी करने के बाद लड़का बाइक से अपनी चचेरी बहन को अपनी नई दुल्हन बनाकर घर पहुंचा। शादी के बाद से दोनों घरवालों के माता-पिता लड़का और लड़की को साथ रखने के लिए राजी हो गए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!