OMG...बिहार के किशनगंज में महिला ने एक साथ 5 बच्चियों को दिया जन्म, मां और बच्चे सभी स्वस्थ

Edited By Ramanjot, Updated: 06 May, 2024 02:24 PM

in kishanganj a woman gave birth to 5 girls simultaneously

जानकारी के अनुसार, मामला जिले के पोठिया प्रखंड के रजा नर्सिंग होम का है। जहां बीती रात महिला ने एक साथ पांच बच्चियों को जन्म दिया। इस महिला का नाम है ताहिरा आलम है। बताया जा रहा है कि महिला पहले से ही एक बच्चे की मां है और पहला बच्चा उनका बेटा था।...

किशनगंजः बिहार के किशनगंज जिले में कुदरत का अद्भुत देखने को मिला है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, आमतौर एक महिला एक या दो बच्चों को एक साथ जन्म देती है, लेकिन यहां एक महिला ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया है। एक के बाद एक बच्चों को को जन्म लेता देख डॉक्टर और नर्स भी हैरान हो गए। वहीं एक साथ पांच बच्चों के जन्म की खबर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई। 

जानकारी के अनुसार, मामला जिले के पोठिया प्रखंड के रजा नर्सिंग होम का है। जहां बीती रात महिला ने एक साथ पांच बच्चियों को जन्म दिया। इस महिला का नाम है ताहिरा आलम है। बताया जा रहा है कि महिला पहले से ही एक बच्चे की मां है और पहला बच्चा उनका बेटा था। इस तरह वह अब छह बच्चों की मां बन गई। बच्चियों के जन्म के बाद परिजनों में खुशी का माहौल है। ठाकुरगंज निवासी महिला ने बताया कि जब मैं 2 माह की गर्भवती थी तब मुझे पता चला कि मेरे पेट में चार बच्चे हैं। उसके बाद मैं डॉक्टर के पास चेकअप करवाने गई तो मुझे पता चला कि मेरे पेट में पांच बच्चा है। इसके बाद मैं डरने लगी और डॉक्टर के द्वारा मुझे आश्वासन दिया गया कि डरने की बात नहीं है। 

बच्चों के पिता ने कहा कि ये उनके लिए खुशी की बात है, ये उपर वाले का तोहफा है। बेटियां तो घर की रौनक होती हैं। इनके जन्म से हमारे घर में भी सभी लोग बहुत खुश हैं। वहीं नर्सिंग होम के महिला डॉक्टर ने बताया कि हमने जब पेशेंट को बताया कि उसके पेट में पांच बच्चे हैं। पेशेंट घबराने लगी लेकिन हमने समझाया घबराने की बात नहीं है। हमने आगे तक इसका ट्रीटमेंट किया। नॉर्मल डिलीवरी से ही महिला को 5 लड़कियां हुई हैं। पांचों बच्चियां और उनकी मां पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!