मांझी के द्वारा तेजस्वी पर लगाए गए आरोपों को JDU-BJP ने ठहराया सही तो राजद ने कसा तंज, कहा- ये आरोप झूठे

Edited By Swati Sharma, Updated: 26 Feb, 2024 02:36 PM

jdu bjp justified the allegations made by manjhi on tejashwi

लोकसभा चुनाव के पहले हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के ऊपर भ्रष्टाचार और घूसखोरी का आरोप लगाया है, जिसके बाद विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा एक-दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप की...

पटनाः लोकसभा चुनाव के पहले हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के ऊपर भ्रष्टाचार और घूसखोरी का आरोप लगाया है, जिसके बाद विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा एक-दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप की राजनीति शुरू हो गई है। जीतन राम मांझी के द्वारा तेजस्वी पर लगाए गए आरोपों को जेडीयू और बीजेपी ने भी सही ठहराया है।

"जब-जब आरजेडी सत्ता में आती है तब-तब..."
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि जब-जब आरजेडी सत्ता में आती है, तब-तब यह लोग अनैतिक कार्य में लगे रहते हैं। चाहे वह ट्रांसफर पोस्टिंग में धन उगाही का मामला हो, चाहे वह अन्य मामला हो। समय-समय पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तमाम मामलों की जानकारी मिलती रहती हैं और ऐसे में तत्काल प्रभाव से बिहार के मुख्यमंत्री लगातार उस पर एक्शन लेते भी नजर आ रहे हैं। ऐसे में आरजेडी कोटे के मंत्रियों और विधायकों के चेहरे पर इस बात की खींच साफ तौर पर देखी जा सकती हैं और जीतन राम मांझी ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है। बिहार के उपमुख्यमंत्री रहते यदि यह कोई ये सोचता है कि वह इस तरह के अनैतिक कार्य करें तो यह संभव नहीं है।

"मांझी ने सही कहा है कि 50-50 लाख रुपए का लेनदेन हुआ"
वहीं, भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह ने भी साफ कहा कि जीतन राम मांझी ने सही कहा है कि 50-50 लाख रुपए का लेनदेन हुआ है। वह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं बिहार के अंदर की बात जानते हैं। वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन के अंदर ही कहा है और उन विभागों के जांच करवा कर इस बात की पुष्टि भी कर दी है। जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। इसमें बेचैनी की बात क्या है। दूसरी तरफ आरजेडी ने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी पर बड़ा हमला बोला है।

मांझी के द्वारा लगाए गए आरोप झूठे हैंः राजद
आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जीतन मांझी के द्वारा लगाए गए सारे आरोप हास्यास्पद, मनगढ़ंत और झूठे हैं। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा 17 महीने में जो काम किए गए हैं, वह एक नए कृतिमान को स्थापित कर रहे हैं। लाखों बेरोजगारों को नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र बांटे गए। आरक्षण का दायरा बढ़ाया गया।‌ 2 लाख गरीब लोगों को घर की व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि मांझी के द्वारा तेजस्वी यादव पर लगाए गए सारे आप आशीर्वाद के बराबर हैं। जीतन राम मांझी को हम लोगों की शुभकामनाएं हैं कि वर्तमान मौजूदा मंत्रिमंडल में उनको एक और मंत्री पद मिल जाए। क्योंकि मौजूदा सरकार में कोई उनकी बातों को सुन नहीं रहा है।

कांग्रेस ने भी मांझी पर कसा तंज
इधर, कांग्रेस ने भी जीतन राम मांझी पर जमकर तंज कसा है। कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री पद से हटाया था। तब उन्होंने कहा था गड़बड़ कर रहा था, इसलिए हटा दिए। जीतन राम मांझी को पहले यह बताना चाहिए था कि आखिर वह क्या गड़बड़ कर रहे थे कि नीतीश कुमार ने उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री पद से हटाया। ऐसे में उन्हें बिहार की जनता के सामने अपना भ्रष्टाचार अपनी कमीशन खोरी बता देनी चाहिए। इसके बाद उन्हें दूसरों के ऊपर आरोप लगाना चाहिए ।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!