Edited By Ramanjot, Updated: 03 May, 2024 12:47 PM

विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "राहुल गांधी देश के किसी कोने से चुनाव लड़ लें, जनता का विश्वास उन्हें नहीं मिल रहा है और वे डरे हुए हैं... ऐसे लोग जो ईमानदारी से विपक्ष की भूमिका भी नहीं निभा पाए वो कैसे देश का नेतृत्व करने का सपना देख रहे हैं......
पटना: कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट (Rae Bareli Lok Sabha Seat) से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इस लीट पर राहुल गांधी की उम्मीदवारी को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। वहीं, अब इस पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पूरी तरह से चुनाव हारेंगे, उन्हें जनता का विश्वास नहीं मिल रहा।
"राजनीति में अस्वीकृत किए जा चुके हैं राहुल गांधी"
विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "राहुल गांधी देश के किसी कोने से चुनाव लड़ लें, जनता का विश्वास उन्हें नहीं मिल रहा है और वे डरे हुए हैं... ऐसे लोग जो ईमानदारी से विपक्ष की भूमिका भी नहीं निभा पाए वो कैसे देश का नेतृत्व करने का सपना देख रहे हैं... वे(राहुल गांधी) पूरी तरह से चुनाव हारेंगे और वे राजनीति में अस्वीकृत किए जा चुके हैं।"
2004 से रायबरेली सीट से चुनाव जीतती आई हैं सोनिया गांधी
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की उस रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे जिससे उनकी मां सोनिया गांधी 2004 से चुनाव जीतती आई हैं। कांग्रेस ने शुक्रवार तड़के रायबरेली और अमेठी सीट पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। गांधी परिवार के करीबी माने जाने किशोरी लाल शर्मा को अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। राय बरेली में राहुल गांधी के नामांकन दाखिल करने के दौरान कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी के मौजूदा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी।