Kurhani Assembly Seat: कुढ़नी विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

Edited By Ramanjot, Updated: 03 Nov, 2020 03:16 PM

कुढ़नी विधानसभा सीट (Kurhani Assembly Seat) बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है। कुढ़नी सीट मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट के तहत आता है।

मुजफ्फरपुरः कुढ़नी विधानसभा सीट (Kurhani Assembly Seat) बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है। कुढ़नी सीट मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट के तहत आता है।

1951 में कुढ़नी सीट पर हुए पहले चुनाव में यहां से कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट कपिलदेव नारायण सिंह ने जीत हासिल किया था। 1962 में कुढ़नी सीट से कांग्रेस (Congress) पार्टी के टिकट पर रामगुलाम चौधरी ने जनता का भरोसा जीत लिया था। वहीं 1967 के चुनाव में कुढ़नी सीट से कांग्रेस (Congress) पार्टी के टिकट पर के एन सहाय विजयी रहे थे तो 1969 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां से प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट साधु शरण शाही ने जीत हासिल की थी। 1972 में यहां से एसओपी (SOP) पार्टी के टिकट पर साधु शरण शाही ने जीत का सिलसिला बरकरार रखा था। वहीं 1977 के चुनाव में जनता पार्टी के टिकट पर साधु शरण शाही ने जीत हासिल कर लिया था।

1980 में जनता पार्टी की टिकट पर राम परीक्षण शाह ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। 1985 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में कुढ़नी सीट से कांग्रेस (Congress) पार्टी के कैंडिडेट शिवनंदन राय ने जीत हासिल कर लिया था तो 1995 में यहां से जनता दल के भगवान प्रसाद भगत ने जीत हासिल किया था। 2000 के चुनाव में कुढ़नी से एक बार फिर भगवान प्रसाद भगत ने आरजेडी (RJD) की टिकट पर जीत हासिल किया था। वहीं 2005 और 2010 के चुनाव में कुढ़नी सीट से मनोज कुमार सिंह ने लगातार दो बार जीत हासिल किया था। वहीं 2015 में कुढ़नी सीट से बीजेपी (BJP) कैंडिडेट केदार प्रसाद गुप्ता ने जीत का परचम लहरा दिया था।
|
विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में कुढ़नी सीट से बीजेपी (BJP) कैंडिडेट केदार प्रसाद गुप्ता ने चुनाव में जीत हासिल की थी। केदार प्रसाद गुप्ता ने चुनाव में 73 हजार 227 वोट हासिल किया था। वहीं जेडीयू (JDU) के कैंडिडेट मनोज कुमार सिंह को 61 हजार 657 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से केदार प्रसाद गुप्ता ने मनोज कुमार सिंह को 11 हजार 570 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट मृत्युंजय कुमार 4 हजार 705 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में कुढ़नी सीट से जेडीयू (JDU) कैंडिडेट मनोज कुमार सिंह ने चुनाव में जीत हासिल की थी। मनोज कुमार सिंह ने चुनाव में 36 हजार 757 वोट हासिल किया था। वहीं एलजेपी (LJP) के कैंडिडेट बिजेंद्र चौधरी ने 35 हजार 187 वोट हासिल किया था। इस तरह से मनोज कुमार सिंह ने बिजेंद्र चौधरी को एक हजार 570 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट शाहआलम शब्बू ने 12 हजार 83 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में कुढ़नी सीट से जेडीयू (JDU) के टिकट पर मनोज कुमार सिंह ने चुनाव में जीत हासिल की थी। मनोज कुमार सिंह ने चुनाव में 43 हजार 714 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) कैंडिडेट अजय निषाद को 35 हजार 324 वोट मिला था। इस तरह से मनोज कुमार सिंह ने अजय निषाद को 8 हजार 390 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं एलजेपी (LJP) कैंडिडेट शाहआलम शब्बू ने 16 हजार 63 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
PunjabKesari
2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच मुकाबला होगा। लेकिन जीत तो उसी पार्टी के कैंडिडेट को मिलेगी जिस पर जनता ज्यादा से ज्यादा भरोसा करेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!