LJP संस्थापक रामविलास पासवान पंचतत्व में विलीन, मुखाग्नि देने के बाद बेसुध हुए चिराग

Edited By Nitika, Updated: 10 Oct, 2020 06:11 PM

last visit of ram vilas paswan

भारतीय राजनीति के ‘अजातशत्रु' लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान आज पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके पुत्र चिराग पासवान ने उन्हें मुखाग्नि दी। वहीं अंतिम संस्कार के दौरान चिराग बेसुध होकर गिर पड़े।

पटनाः भारतीय राजनीति के ‘अजातशत्रु' लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान आज पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके पुत्र चिराग पासवान ने उन्हें मुखाग्नि दी। वहीं अंतिम संस्कार के दौरान चिराग बेसुध होकर गिर पड़े। 

 

PunjabKesari‘रामविलास पासवान अमर रहें, जब तक सूरज चांद रहेगा रामविलास पासवान का नाम रहेगा, गूंजे धरती आसमान रामविलास पासवान और चिराग पासवान मत घबराना तुम्हारे पीछे सारा जमाना' के गगनभेदी नारों के बीच पूरे राजकीय सम्मान के साथ पासवान का अंतिम संस्कार यहां दीघा में गंगा नदी के किनारे जनार्दन घाट पर किया गया। उनके पुत्र चिराग पासवान ने उन्हें मुखाग्नि दी। मुखाग्नि के बाद भावुक चिराग पासवान बेसुध होकर गिर पड़े, बाद में उनके चचेरे भाइयों ने उन्हें किसी तरह संभाला।
PunjabKesari

इस मौके पर अपने चहेते नेता को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में आम लोगों के अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, केंद्रीय संचार और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव समेत कई दलों के सांसद, विधायक, पूर्व सांसद और पूर्व विधायक मौजूद थे।
PunjabKesari
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!