पहाड़िया जनजाति की नाबालिग लड़की के साथ 4 दरिंदों ने किया सामूहिक बलात्कार, एक गिरफ्तार

Edited By Nitika, Updated: 25 Sep, 2020 10:11 AM

misdeed with minor girl

झारखंड के गोड्डा जिले में पहाड़िया आदिम जनजातीय समुदाय की एक नाबालिग लड़की के साथ 4 दरिंदों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गोड्डाः झारखंड के गोड्डा जिले में पहाड़िया आदिम जनजातीय समुदाय की एक नाबालिग लड़की के साथ 4 दरिंदों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गोड्डा के पुलिस अधीक्षक वाई एस रमेश ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि घटना सुंदर पहाड़ी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव की है। पुलिस ने घटना के सिलसिले में घटियारी गांव के रहने वाले महताब अंसारी को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य की तलाश जारी है। रमेश ने बताया कि आरोपियों ने नाबालिग लड़की के साथ उस समय दुष्कर्म किया जब वह बुधवार की शाम घटियारी गांव से अपने गांव वापस जा रही थी।

वहीं आरोप है कि सुंदर पहाड़ी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने में आनाकानी की और प्राथमिकी के बदले थानेदार समझौते पर जोर डालते रहे। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद उन्होंने गुरुवार दोपहर पुलिस अधीक्षक रमेश से मुलाकात की और उनके निर्देश पर मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!