Edited By Swati Sharma, Updated: 13 Mar, 2024 01:02 PM
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि क्या तेजस्वी के कारनामों को बिहार नहीं जानता है? तेजस्वी के अत्याचार को कौन नहीं जानता...
पटना(अभिषेक कुमार सिंह): केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि क्या तेजस्वी के कारनामों को बिहार नहीं जानता है? तेजस्वी के अत्याचार को कौन नहीं जानता है? यह लोग नफरत की राजनीति करने वाले हैं।
"ये लोग अपने परिवार के लिए गरीबों के खून चूसने वाले"
नित्यानंद राय ने कहा कि ये लोग अपने परिवार के लिए गरीबों के खून चूसने वाले हैं। हमेशा आपराधिक लोगों को संरक्षण देने वाले तेजस्वी यादव क्या ही बोलेंगे। उनके पास बोलने के लिए रह ही क्या गया है? क्या वह यह बताएंगे कि 17 महीनों में आपराधिक लोगों को संरक्षण कौन देता था? इसके आगे उन्होंने कहा कि तेजस्वी को यह बताना चाहिए कि 17 महीने के कार्यकाल में विधि व्यवस्था बाधित रही है, उनके कारण लोगों में गुस्सा बढ़ा है।
"वो लोग बस परिवार का विकास करना जानते हैं"
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अपराधियों को संरक्षण देने और अपराध बढ़ने के कारण ही तो नीतीश जी उनसे तबाह थे और एनडीए के साथ आ गए। नीतीश कुमार बिहार का विकास चाहते थे और ये लोग होने नहीं दे रहे थे। इसी वजह से तो वो अलग हुए न यह बात वो बताएंगे? इसलिए उनकी बातों का कोई महत्व नहीं रह जाता है। वो लोग बस परिवार का विकास करना जानते हैं। बाकी देश और बिहार की जनता का कैसे विकास हो यह मोदी और नीतीश कुमार ही सोच सकते हैं।