​Crime News: बोधगया में बाइक सवार 4 अपराधियों ने जापानी महिला से लूटे दो लाख येन, एक गिरफ्तार

Edited By Swati Sharma, Updated: 28 Apr, 2024 11:35 AM

criminals looted two lakh yen from a japanese woman in bodh gaya

बिहार में गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र में बाइक सवार चार अपराधियों ने जापान की एक महिला से दो लाख येन लूट लिए। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि जापानी महिला यूको मोमोस के पति अनूप कुमार ने थाने में दर्ज अपनी शिकायत में कहा है कि हमलोग...

गया: बिहार में गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र में बाइक सवार चार अपराधियों ने जापान की एक महिला से दो लाख येन लूट लिए।        

जापानी महिला से दो लाख येन की लूट
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि जापानी महिला यूको मोमोस के पति अनूप कुमार ने थाने में दर्ज अपनी शिकायत में कहा है कि हमलोग जापान जाने के लिए बोधगया से निकले थे और हमें गया अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा से फ्लाइट पकड़नी थी। उसी समय बोधगया के वर्मा मोनेस्ट्री के पास चार अज्ञात लोगों ने हमारी कार में कुछ फेंका और गाड़ी में आग लगने की सूचना देने लगे। जब हमलोगों ने गाड़ी रोक दी, तो उन लोगों ने कुछ केमिकल हम दोनों के चेहरे के ऊपर फेंक दिया, जिससे हमलोग बेहोश हो गए। जब होश आया तो पाया कि मेरी पत्नी के बैग में रखा 2 लाख येन और कुछ कागजात गायब है।        

दोनों मिलकर बोधगया में चलाते हैं एनजीओ
वहीं, इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। बोधगया पुलिस ने इस सिलसिले में एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान कुलदीप कुमार के रूप में हुई है। इस वारदात में शामिल तीन अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गौरतलब है कि जापानी महिला यूको मोमोस ने कई वर्ष पूर्व बोधगया के बकरौर गांव निवासी अनूप कुमार से शादी की थी। ये दोनों मिलकर बोधगया में एनजीओ भी चलाते है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!