पप्पू यादव ने CPI(M) महासचिव सीताराम येचुरी के निधन पर जताया शोक, कहा- अच्छे लोगों का जल्दी जाना देश के लिए सही नहीं

Edited By Swati Sharma, Updated: 13 Sep, 2024 10:37 AM

pappu yadav expressed grief over the demise of sitaram yechury

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव एवं पूर्व सांसद सीताराम येचुरी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि अच्छे लोगों का जल्दी जाना देश के लिए और मानवता के लिए सही नहीं है। वे सामाजिक न्याय,...

पटना: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव एवं पूर्व सांसद सीताराम येचुरी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि अच्छे लोगों का जल्दी जाना देश के लिए और मानवता के लिए सही नहीं है। वे सामाजिक न्याय, सामाजिक क्रांति और संघर्ष के प्रतीक थे।

भारतीय राजनीति में एक बहुत बड़ा नुकसान हुआ: तेजस्वी यादव
इधर, CPI(M) नेता सीताराम येचुरी के निधन पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि एक बड़े भाई जैसे वे हमेशा हमारा मार्गदर्शन करते थे। देश के हालात की वो चिंता करते थे। हम लोगों ने उनसे काफी कुछ सीखा है। हमारी संवेदना उनके परिवार के साथ हैं, हम इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं। फोन पर उनसे लगातार बात होती रहती थी। भारतीय राजनीति में एक बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। उनकी कमी हमेशा खलेगी।

बता दें कि महासचिव सीताराम येचुरी का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। अस्पताल और पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। वे 72 वर्ष के थे। येचुरी पिछले कुछ दिनों से गंभीर हालत में थे और उन्हें श्वसन सहायता पर रखा गया था। सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ नेता का दोपहर 3.05 बजे निधन हो गया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!