Chhapra Firing: छपरा गोलीकांड मामले में पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार, 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद

Edited By Ramanjot, Updated: 21 May, 2024 11:46 AM

police arrested 2 people in chhapra firing case

​​​​​​​छपरा में डीएम एसपी ने मोर्चा खुद संभाला है। इसके साथ ही आक्रोशित लोगों से अपील की है कि शांति व्यवस्था बनाए रखें। पुलिस को अपना काम करने दीजिए। पुलिस के अनुसार, दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के नगर थाना...

Chhapra firing: बिहार के सारण जिले में राजद और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई गोलीबारी में 2 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही इलाके में बढ़ते तनाव को देखते हुए 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। भिखारी चौक को छावनी में तब्दील कर दिया है। पुलिस अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं। 

डीएम एसपी ने संभाला मोर्चा
छपरा में डीएम एसपी ने मोर्चा खुद संभाला है। इसके साथ ही आक्रोशित लोगों से अपील की है कि शांति व्यवस्था बनाए रखें। पुलिस को अपना काम करने दीजिए। पुलिस के अनुसार, दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के नगर थाना क्षेत्र के भिखारी ठाकुर चौक पर सोमवार को मतदान के दौरान शाम करीब पांच बजे दो राजनीतिक दलों के समर्थकों के बीच विवाद हुआ था। जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने उक्त मतदान केंद्र पर पहुंच कर मामले को शांत कराने के साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया था।  

PunjabKesari

गोलीबारी में एक युवक की मौत
वहीं मतदान के दौरान हुए विवाद को लेकर मंगलवार को एक बार फिर दोनों पाटिर्यों के समर्थक भिखारी चौक पर आपस में भिड़ गए। इसी दौरान गोलीबारी की घटना में एक पार्टी के कार्यकर्ता चंदन राय की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि गुड्डू राय, मनोज राय और दीपक कुमार राय गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया है। घटना की सूचना मिलने पर वरीय पुलिस पदाधिकारियों की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति को संभालने का प्रयास कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!