रविशंकर प्रसाद की लालू यादव को चुनौती, कहा- परिवार से बाहर किसी यादव को बिहार का डिप्टी CM भी बनाकर दिखाएं

Edited By Ramanjot, Updated: 04 Mar, 2024 05:40 PM

ravi shankar prasad s challenge to lalu yadav

लालू प्रसाद यादव के "परिवारवाद" तंज पर रविशंकर प्रसाद ने कहा, "PM मोदी का हृदय बहुत बड़ा है, उसमें पूरा देश है... PM मोदी इस पूरे देश को अपना परिवार मानते हैं, क्या लालू यादव कभी अपने परिवार के बाहर किसी को मुख्यमंत्री बनाएंगे? मैं उन्हें चुनौती...

पटनाः पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर ‘अपना परिवार' ना होने को लेकर कटाक्ष किए जाने पर राजनीति गरमा गई है। प्रधानमंत्री ने भी विपक्ष के हमले पर पलटवार करते हुए सोमवार को पूरे भारत को अपना परिवार करार दिया है। वहीं इस पूरे मामले पर भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने  अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लालू यादव को चुनौती दी है। 

"PM मोदी का हृदय बहुत बड़ा है"
लालू प्रसाद यादव के "परिवारवाद" तंज पर रविशंकर प्रसाद ने कहा, "PM मोदी का हृदय बहुत बड़ा है, उसमें पूरा देश है... PM मोदी इस पूरे देश को अपना परिवार मानते हैं, क्या लालू यादव कभी अपने परिवार के बाहर किसी को मुख्यमंत्री बनाएंगे? मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि अपने परिवार से बाहर किसी यादव को बिहार का उप मुख्यमंत्री भी बनाकर दिखाएं..." वहीं बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू यादव राम विरोधी हैं... भाजपा एक परिवार है। आज हमने लिखा है कि PM मोदी का परिवार हम हैं... PM मोदी लगातार भारत के विकास की गाथा लिख रहे हैं..." 

पटना रैली में लालू ने PM पर किया था कटाक्ष
बता दें कि लालू प्रसाद ने रविवार को पटना में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष किया था। उन्होंने कहा था, ‘‘अगर नरेन्द्र मोदी के पास अपना परिवार नहीं है तो हम क्या कर सकते हैं। वह राम मंदिर के बारे में डींगें मारते रहते हैं। वह सच्चे हिंदू भी नहीं हैं। हिंदू परंपरा में बेटे को अपने माता-पिता के निधन पर अपना सिर और दाढ़ी मुंडवानी चाहिए। जब मोदी की मां की मृत्यु हुई तो उन्होंने ऐसा नहीं किया।” प्रधानमंत्री मोदी ने लालू के इस आरोप पर सोमवार को पलटवार किया और कहा कि भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण में आकंठ डूबे ‘इंडी गठबंधन' के नेता बौखलाते जा रहे हैं। उन्होंने हुए, ‘‘मैं इनके परिवारवाद पर सवाल उठाता हूं तो इन लोगों ने अब बोलना शुरू कर दिया है कि मोदी का कोई परिवार नहीं है। मैं इनसे कहना चाहता हूं कि 140 करोड़ देशवासी ही मेरा परिवार हैं, जिसका कोई नहीं है वो भी मोदी के हैं और मोदी उनका है। मेरा भारत-मेरा परिवार है।'' 
                                                                                                                                                               

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!