'राजद का नेचर-सिग्नेचर नहीं बदल सकता, यह लोग जंगलराज के पुरोधा', CM द्वारा लिखे पत्र का सिन्हा ने किया समर्थन

Edited By Swati Sharma, Updated: 24 Apr, 2024 12:48 PM

rjd s nature signature cannot change

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मंगलवार को बिहारवासियों को एक खुला पत्र लिखा और पिछले शासन में राज्य की स्थिति को याद करते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को वोट देने का आग्रह किया। वहीं, सीएम के पत्र पर उपमुख्यमंत्री विजय...

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मंगलवार को बिहारवासियों को एक खुला पत्र लिखा और पिछले शासन में राज्य की स्थिति को याद करते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को वोट देने का आग्रह किया। वहीं, सीएम के पत्र पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Sinha)) ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने सब की चिंता की है।

"इस पत्र के जरिए यह बताया गया है कि 2005 से पहले..."
विजय सिन्हा ने कहा कि इस पत्र में उन्होंने बिहार के युवाओं को यह अवगत कराने की कोशिश की है कि 2005 से पहले बिहार में नरसंहार करने वाले लोग कौन थे? जातीय नरसंहार करने वाले जंगलराज बनाने वाले लोग बिहार की क्या हालत बनाकर रख दिए थे? उस समय बिहार के अंदर कैसे उद्योग धंधे बंद हो गए थे? सिन्हा ने कहा कि इस पत्र के जरिए यह बताया गया है कि 2005 से पहले लोग कैसे पलायन करने की जरूरत महसूस कर रहे थे।  इसके बाद 2005 से लेकर 2010 तक इन चीजों पर रोक लगाई गई।

'राजद का नेचर और सिग्नेचर बदल नहीं सकता'
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यही बात आज के युवा को जानना चाहिए। राजद का नेचर और सिग्नेचर कभी नहीं बदल सकता है। यह लोग जंगलराज के पुरोधा हैं। यह लोग सत्ता में आने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। यह लोग सिर्फ जनता की कमाई लूटना जानते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!