नीतीश कुमार ने देश को दिया धोखा, बिहार में 2025 में बनेगी RJD की सरकार: तेजस्वी यादव

Edited By Nitika, Updated: 11 Aug, 2024 10:02 AM

tejashwi accused nitish

बिहार में प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर इंडिया गठबंधन को छोड़कर देश को धोखा देने का आरोप लगाया और दावा किया कि प्रदेश में वर्ष 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में राजद की...

 

पटनाः बिहार में प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर इंडिया गठबंधन को छोड़कर देश को धोखा देने का आरोप लगाया और दावा किया कि प्रदेश में वर्ष 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में राजद की सरकार बनेगी।

तेजस्वी यादव ने शनिवार को यहां राजद कार्यालय में आयोजित बैठक में कहा कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन के सूत्रधार रहे मुख्यमंत्री कुमार ने एक झटके में गठबंधन का साथ छोड़कर देश के लोगों को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि कुमार के इंडिया गठबंधन छोड़ने से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मजबूत हुई।

राजद नेता ने कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने सत्ता की लालच में कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। चाहे कितना भी सताया गया हो लेकिन वह सत्ता पाने के लिए कभी भाजपा के साथ नहीं गए। कई राज्यों में विपक्ष की सरकार को गिराया गया। तब हमारे पास अवसर था कि बिहार में भाजपा को मजा चखाया जाए लेकिन नीतीश कुमार ने धोखा दिया। हालांकि उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में वर्ष 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में राजद की सरकार बनेगी।

वहीं यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने ही बिहार में पहली बार अल्पसंख्यक आयोग और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय बनाया। यह प्रसिद्ध रहा है कि राज्य में कहीं कुछ तनाव होता था तो वहां जिलाधिकारी से पहले श्री लालू यादव पहुंच जाते थे। उन्होंने कहा कि देश में चल रही नफरत की राजनीति का ही परिणाम है कि आज किसानों को खालिस्तानी और मुसलमान को आतंकवादी बताया जाता है। सीसीए, एनआरसी, वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक लाया गया। उन्होंने कहा कि राजद सांसदों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वक्फ बोर्ड से जुड़े विधेयक पारित नहीं होना चाहिए।

राजद नेता ने कहा कि वह सांप्रदायिक ताकतों से लड़ते रहेंगे। वह डरेंगे नहीं। उन्होंने कहा, 'हमारी एकता को तोड़ने की कोशिशों के बावजूद लोकसभा चुनाव में राजद का मत प्रतिशत बढ़ा है। थोड़ी सी और मेहनत की जरूरत है। हम आने वाले विधानसभा चुनाव में उचित भागीदारी अल्पसंख्यकों को देंगे और जनता की ताकत की बदौलत 2025 में राजद की सरकार बनेगी।'

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!