PM मोदी की नवादा रैली से पहले तेजस्वी ने पूछे 10 सवाल, कहा- BJP नेताओं की जांच क्यों नहीं होती?

Edited By Ramanjot, Updated: 07 Apr, 2024 11:38 AM

tejashwi asked 10 questions before pm modi s nawada rally

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी की नवादा, बिहार में होने वाली रैली को लेकर बिहारवासियों में उत्सुकता और उम्मीद है कि मोदी जी आज प्रदेशवासियों को भाषण में यह अवश्य ही बतलाएंगे कि:-

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के नवादा जिले में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। पिछले चार दिनों में पीएम मोदी का ये दूसरा बिहार दौरा है। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज की रैली को लेकर एक बार फिर पीएम मोदी से 10 सवाल पूछे हैं। 

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी की नवादा, बिहार में होने वाली रैली को लेकर बिहारवासियों में उत्सुकता और उम्मीद है कि मोदी जी आज प्रदेशवासियों को भाषण में यह अवश्य ही बतलाएंगे कि:-

1. वो BJP के 𝐈𝐧𝐬𝐭𝐢𝐭𝐮𝐭𝐢𝐨𝐧𝐚𝐥, 𝐎𝐫𝐠𝐚𝐧𝐢𝐬𝐞𝐝 और 𝐒𝐲𝐬𝐭𝐞𝐦𝐚𝐭𝐢𝐜 𝐂𝐨𝐫𝐫𝐮𝐩𝐭𝐢𝐨𝐧 को छुपाने के लिए हमेशा विपक्ष और विपक्षी नेताओं को ही भ्रष्टाचारी तथा घोटालेबाज क्यों बताते रहते है?

2. 𝐏𝐌 बताएंगे कि कैसे विपक्ष के सभी कथित भ्रष्टाचारी नेताओं ने 𝐂𝐁𝐈/𝐄𝐃/𝐈𝐓 की मदद से 𝐁𝐉𝐏 ज्वाइन की?

3. 𝐏𝐌 बताएंगे कि कैसे और क्यों कथित विपक्षी भ्रष्टाचारी कमल छाप साबुन से नहाने एवं नारंगी वाशिंग मशीन में धुलने के बाद बेईमान, भ्रष्ट और नकारे से ईमानदार, कर्मठ व सुयोग्य बन सभी केसों से बरी हो जाते है? 

4. 𝐏𝐌 बताएंगे कि जांच एजेंसियों की मदद एवं छापे के बाद 𝐄𝐥𝐞𝐜𝐭𝐨𝐫𝐚𝐥 𝐁𝐨𝐧𝐝𝐬 के जरिए कैसे और क्यों बड़ी कम्पनियां हजारों करोड़ रुपए 𝐁𝐉𝐏 के खाते में डालती है?

5. 𝐏𝐌 बताएंगे की कोई भी विपक्षी नेता कितना भी ईमानदार, नौकरीदाता, समतावादी, लोकतांत्रिक, लोकप्रिय, सच्चा, अच्छा और परिणाम उन्मुखी हो लेकिन प्रधानमंत्री जी उसे बेइमान, भ्रष्ट, निकम्मा और बुरा क्यों बताते रहते है?

6. 𝐏𝐌 बताएंगे की क्यों 𝐁𝐉𝐏 ने देश में सबसे अधिक परिवारवादी नेताओं को टिकटें दी है?

7. 𝐏𝐌 बतायेंगे कि क्यों जांच एजेंसियां 𝐁𝐉𝐏 नेताओं के घर छापा नहीं मारती? BJP नेताओं की जांच क्यों नहीं होती?

8. 𝐏𝐌 बताएंगे कि 𝐁𝐉𝐏 नेताओं का काला कारोबार, भ्रष्टाचार, कदाचार, दुराचार और अत्याचार माफ क्यों होता है?

9. वो बताएंगे कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार और काला धन कम हुआ की नहीं? उन्होंने नोटबंदी में 𝟏𝟎𝟎𝟎₹  का नोट बंद कर 𝟐𝟎𝟎𝟎₹ का नोट शुरू क्यों किया था तथा बाद में उसे भी बंद क्यों किया था?

10. 𝐏𝐌 बताएंगे कि उन्होंने 𝟐𝟎𝟏𝟒 में युवाओं को प्रतिवर्ष 𝟐 करोड़ नौकरियां तथा बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की घोषणा क्यों की थी लेकिन अब उस वादे को क्यों भूल गए?

𝟗𝟗.𝟗𝟗% बिहारी यह भी जानते है कि प्रधानमंत्री जी देशभर में 𝟏𝟎 वर्षों से हो रहे 𝐁𝐉𝐏 के संस्थागत, संगठित एवं व्यवस्थित भ्रष्टाचार पर नहीं बोलने की बजाय उलटे ही विपक्ष को भ्रष्टाचारी और घोटालेबाज बोलेंगे ताकि लोगों का ध्यान 𝐁𝐉𝐏 के भ्रष्टाचार पर ना जाएं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!